फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लेने गई महिला मेठ को प्रधान ने पीटा

Wed, 01 Nov 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना अलीगंज क्षेत्र के एक गांव में मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लेने गई महिला मेठ को प्रधान ने दो साथियों संग मिलकर पीट दिया। पति बचाने आया तो उसको भी पीटा गया। पीड़िता ने प्रधान सहित तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महिला मेठ सुनीता देवी निवासी नगला सावा ने गांव के ही प्रधान राजीव कुमार, इसके साथी सरनाम सिंह व मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 4 अक्तूबर की सुबह करीब 8 बजे पति सुखवीर सिंह के साथ मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लेने के लिए गई थी। मजदूर खेतों में चकमार्गाें पर कार्य कर रहे थे। तभी प्रधान राजीव अपने दोनों साथियों के साथ आया और कहा कि रोज-रोज फोटो खींचकर हाजिरी लगाती है, बिना फोटो के ही हाजिरी लगेगी।
इसका विरोध किया तो प्रधान ने पीटना शुरू कर दिया। जब पति बचाने आया तो उसको भी पीटा। आरोप है कि मुकेश ने बाल पकड़कर जमीन पर गिरा लिया और लात-घूसों से बुरी तरह पिटाई की गई। पति ने बताया कि वारदात वाले दिन ही पुलिस को तहरीर दी गई थी, लेकिन प्रधान की दबंगई के चलते पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कई बार थाने के चक्कर काटने पड़े, अब आकर रिपोर्ट लिखी गई है। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें