विद्युत नगरीय वितरण खंड कार्यालय पर कर्मचारियों के उत्पीड़न के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त परिषद ने प्रदर्शन किया गया। समिति के पदाधिकारियों का आरोप है कि मुख्यमंत्री द्वारा बार-बार आश्वासन देने के बाद भी कर्मचारियों पर लगे फर्जी मुकद्दमों को वापस नहीं लिया जा रहा है। इसके अलावा संविदा कर्मचारियों की समस्याओं का भी विभाग द्वारा निस्तारण नहीं किया जा रहा है।
इस मौके पर विशाल कुलश्रेष्ठ, संजय शर्मा, विनोद कुमार, देव प्रकाश, संतोष मिश्रा, रतीराम, रामबरन सिंह, रामदास, दशरथ सिंह, चूरामणि, रामसिंह, कालीचरन, विजेंद्र, प्रेमपाल आदि कर्मचारी मौजूद थे।