फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन

Thu, 05 Nov 2015 06:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू राष्ट्रवादी की ओर से बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की वजह से हुए रबी फसलों में नुकसान के मुआवजे की मांग की। किसानों का आरोप है कि शासन द्वारा मुआवजा घोषणा के इतने माह गुजरने के बाद भी प्रशासन की ओर से शत प्रतिशत किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया। इसके अलावा शासन ने वर्ष 2014 में जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया था, उसका भी मुआवजा जिले के किसी किसान को नहीं दिया गया है। प्रदर्शन की अध्यक्षता रामस्वरूप सिंह और संचालन रामप्रकाश वर्मा ने किया।  इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव जंट सिंह यादव, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश, जिला महासचिव जयपाल सिंह, देवीराम, संतोष कुमार, महेशचंद्र, द्वारिका प्रसाद, जगवीर सिंह, रमेश भारती, लटूरी सिंह, रवेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें