फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल 18 फीसदी हुआ आलू का कोल्ड स्टोरेज में भंडारण

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में आलू की खोदाई लगभग 90 फीसदी पूरी हो चुकी है। आलू खोदाई के बाद किसान अपने आलू की फसल को कोल्ड स्टोरेज में भंडारण कर रहा है। अभी तक भंडारण क्षमता का 18 फीसदी आलू कोल्ड स्टोरेज में भंडारित किया जा चुका है।
विज्ञापन

जिले में लगभग 19 कोल्ड स्टोरेज हैं जिसकी भंडारण क्षमता 159174.58 मीट्रिक टन है। भंडारण क्षमता का 18 फीसदी आलू का भंडारण हो चुका है। वहीं तीन दिन से हो रही बारिश की वजह से कुछ किसान आलू की खोदाई के लिए लेट हो चुके हैं। जिला उद्यान अधिकारी नलिन सुंदरम भट्ट ने बताया कि जिले में लगभग 90 फीसदी आलू की खोदाई हो चुकी है। किसान लोग आलू को भंडारण के लिए कोल्ड स्टोरेज ले जा रहे हैं। बारिश होने की वजह से कुछ किसानों की खोदाई अभी बाकी है। तीन दिन बाद ही किसान अब शेष आलू की खोदाई कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें