फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वोटर कम होने से बदले सियासी समीकरण

Sun, 12 Apr 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। एसआईआर में जिले में एक लाख 47 हजार मतदाता कम हुए हैं। इसके के बाद जिले के सियासी समीकरण बदलते दिखाई दे रहे हैं। सबसे ज्यादा बेचैनी सदर विधानसभा क्षेत्र के दावेदारों की बढ़ी है। यहां 57 हजार मतदाता कम हुए हैं। अब राजनीतिक दल और दावेदार यह गणित लगा रहे हैं कि किन इलाकों से वोटरों की सर्वाधिक संख्या कम हुई है। उनके वोट बैंक पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम 27 अक्टूबर 2025 से 10 अप्रैल 2026 तक सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चलाया गया। एसआईआर के बाद जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 1 लाख 47 हजार मतदाता घट गए हैं पुनरीक्षण प्रारंभ के समय जिले में कुल 13,11,967 मतदाता थे। अंतिम प्रकाशन के बाद मतदाताओं की संख्या बढ़कर 11,64,967 हो गई है। जिसमें 6,40,765 पुरुष, 5,24,180 महिला एवं 22 अन्य श्रेणी के मतदाता सम्मिलित हैं। । सबसे ज्यादा मतदाता सदर विधानसभा क्षेत्र में कम हुए हैं। यहां 56748 मतदाताओं के नाम सूची से कटे हैं। वहीं अन्य विधानसभा क्षेत्रों में औसतन 30-30 हजार मतदाताओं के नाम कट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें