फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: महिला को शादी से पहले भी परेशान करता था सिपाही

Sun, 14 Jul 2024 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जलेसर के गांव फाजिलपुर निवासी उमेश बघेल की पत्नी सुधा को हमीरपुर का सिपाही शादी से पहले भी परेशान करता था। शादी होने के बाद भी उसने हरकतें बंद नहीं कीं। सिपाही सहित तीन लोगों के विरुद्ध थाना जलेसर में पति ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

उमेश ने बताया कि उसकी शादी 18 फरवरी 2024 को सुधा बघेल निवासी पथरौआ थाना फरिहा जिला फिरोजाबाद के साथ हुई थी। मेरी शादी से पहले सुधा की तहेरी बहन नीतू की शादी राजनगर थाना सादाबाद जिला हाथरस निवासी चंद्र प्रकाश के साथ हुई थी। राजनगर का रहने वाला गोपाल बघेल उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है। वह सुधा से जबरदस्ती शादी करना चाहता था। लेकिन सुधा के माता-पिता इस शादी के लिए राजी नहीं थे। इसको लेकर गोपाल सुधा के साथ काफी बदतमीजी करता था।
सुधा के पिता ने थाना फरिहा जनपद फिरोजाबाद में मुकदमा भी दर्ज कराया था। उमेश ने बताया कि इसी मामले को लेकर मेरी शादी होने के बाद गोपाल लगातार फैसला करने का दबाव बना रहा था। षड़यंत्र के तहत शुक्रवार की रात में गोपाल अपने साथियों के साथ आया और मेरी हत्या करने के उद्देश्य से गाड़ी में डालकर ले जा रहा था, तभी एक्सीडेंट हो गया। उसके बाद वह अपने एक साथी सहित मौके से फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें