फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ऑटो में छूटा जेवर और नकदी से भरा बैग पुलिस ने लौटाया

Tue, 17 Nov 2026 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
वास्तविक स्वामी को बैग लौटते हुए ऑटो चालक व यातायात पुलिसकर्मी। स्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
एटा। ऑटो में छूटे जेवरात और नकदी से भरे बैग को यातायात पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तलाश कर उसके मालिक को सकुशल वापस करा दिया। बैग मिलने पर मालिक ने पुलिस की ईमानदारी और सक्रियता की सराहना की।
विज्ञापन

गांव खांगारपुर निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 15 नवंबर को परिवार के साथ दिल्ली से आए थे। रोडवेज बस स्टैंड से उन्होंने गांव जाने के लिए ऑटो बुक किया था। घर पहुंचने पर पता चला कि उनका लेडीज बैग ऑटो में ही छूट गया है। बैग में जेवरात और रुपये रखे हुए थे। इसके बाद राजेश करीब दो घंटे बाद एटा बस स्टैंड पहुंचे और ड्यूटी पर तैनात यातायात प्रभारी अब्दुल कादिर व आरक्षी राहुल शर्मा को इसकी जानकारी दी। उन्होंने ऑटो का रूट नंबर भी बताया।
यातायात प्रभारी ने बताया कि रूट नंबर के आधार पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ऑटो की जानकारी जुटाई और चालक से संपर्क किया। चालक अरविंद कुमार निवासी नगला ख्याली कासगंज रोड ने ऑटो की तलाशी ली तो बैग उसमें रखा मिल गया। इसके बाद अरविंद बस स्टैंड आया और अन्य संभ्रांत व्यक्तियों की मौजूदगी में राजेश कुमार को उनका बैग और उसमें रखा पूरा सामान सकुशल लौटा दिया। खोया हुआ सामान वापस मिलने पर राजेश ने यातायात पुलिस व ऑटो चालक का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें