फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ के विरोध को लेकर पुलिस ने किया पैदल मार्च

विज्ञापन
फ्लैग मार्च के दौरान बस स्टैंड का निरीक्षण करते एएसपी धनंजय कुशवाह व सीओ सिटी कालू सिंह के साथ पु? - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। अग्निपथ योजना को लेकर प्रदेश के अन्य जिलों में हुईं हिंसक घटनाओं को देखते हुए जिले में पुलिस सतर्कता बरत रही है। शनिवार रात को एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने सीओ सिटी कालू सिंह और पुलिस के जवानों के साथ शहर में पैदल मार्च किया। इस दौरान में बस स्टैंड के पास लगे कैमरे खंगाले गए और अधिक संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए। बस स्टैंड पर संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई।
विज्ञापन

शहर में जीटी रोड पर माया पैलेस से लेकर गांधी मार्केट तक फ्लैग मार्च किया। सड़क के किनारों पर खड़े वाहनों को हटवाया। कुछ वाहनों के चालान भी काटे गए। फर्रुखाबाद मार्ग पर जाने वाली एक डग्गामार बस को सीज किया। एएसपी की सूचना पर एआरएम राजेश यादव पहुंचे।
एएसपी ने सीसीटीवी कैमरों के बारे में जानकारी ली। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि बस स्टैंड पर चार कैमरे लगे हैं। उन्होंने दो और कैमरे बढ़वाने के निर्देश दिए। पास पड़ोस की दुकानों पर खड़े संदिग्धों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें