फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागों की कटान में पुलिस, वन विभाग की मिलीभगत

Mon, 06 Mar 2017 11:28 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
बागों की कटान में पुलिस, वन विभाग की मिलीभगत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
ढोलना में आम के बाग से हरे पेड़ पुलिस व वन विभाग की मिलीभगत से काटे जा रहे थे। सीओ शैलेंद्र लाल ने छापा मारा, तो कासगंज कोतवाली में तैनात होमगार्ड ठेकेदार बनकर बाग कटाते दिखा, जो सीओ को देखते ही भाग निकला। पेड़ काट रहे दो श्रमिकों को पुलिस ने पकड़ लिया। मामले में ठेकेदार समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस जांच में जुटी है।   
विज्ञापन

एएसपी व सीओ ने इस मामले की जानकारी डीआईजी और वन विभाग के जिला वन अधिकारी को दी है। हुआ यह कि ढोलना में बाग स ेहरे पेड़ काटे जाने की सूचना मिलने पर एएसपी के निर्देश पर सीओ ने दबिश दी। मौके पर हरे पेड़ काटे जा रहे थे। दबिश के दौरान सामने आया कि कुल 40 हरे पेड़ काट गए थे। जबकि सौ से अधिक पेड़ों को काटा जाना था। पुलिस ने पेड़ों की कटी लकड़ी कब्जे में ले ली। सीओ ने बताया कि वन विभाग और थाना पुलिस की मिली भगत से बाग के पेड़ काटे जाने की सूचना मिली थी। जांच में पता चला कि कोतवाली में तैनात होमगार्ड हजारी लाल पेड़ कटा रहा था। होमगार्ड हजारी लाल एवं लकड़ी काटने वाले पप्पू और नत्थू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। होमगार्ड की संलिप्तता की रिपोर्ट भी उच्च अधिकारियों को दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे मामले की जांच हो रही है। सख्त कार्रवाई की जाएगी। फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें