फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: छात्र न्याय एवं शिक्षा अधिकार पदयात्रा पुलिस ने रोकी, जीटी रोड पर छात्रों का प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन कारियों को बैरिकेडिंग लगाकर रोकती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
एटा। शहर के जीटी रोड पर बुधवार को छात्र न्याय एवं शिक्षा अधिकार पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके विरोध में छात्रों ने सड़क पर बैठकर जमकर नारेबाजी की। काफी देर तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक होती रही। एहतियात के तौर पर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और यातायात को डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शहीद पार्क से धरना स्थल तक छात्र न्याय एवं शिक्षा अधिकार पदयात्रा निकाल रहे थे। मार्च जैसे ही जीटी रोड और कलेक्ट्रेट मार्ग पर पहुंचा, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उसे आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच कराने, सोनम वांगचुक की रिहाई तथा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए।
पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। जीटी रोड और कलेक्ट्रेट मार्ग पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा, जिसे वैकल्पिक मार्गों से संचालित कराया गया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच वार्ता के बाद स्थिति सामान्य हुई। हालांकि एहतियातन काफी देर तक पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन कारियों को बैरिकेडिंग लगाकर रोकती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें