फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: उबलते आलू के भगोने के ऊपर गिरकर बालक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। खेलते समय दो वर्षीय बालक उबलते आलू के भगोने पर गिर गया और बुरी तरह से झुलस गया। परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे। यहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


गांव बढ़ारी खुर्द थाना अमांपुर जिला कासगंज निवासी शिवाकांत पचौरी ने बताया कि दो वर्षीय बेटा अथर्व मंगलवार देर शाम घर के आंगन में खेल रहा था। वहीं पर चूल्हे के ऊपर भगोने में आलू उबल रहे थे। खेलते खेलते अथर्व चूल्हे के पास पहुंच गया और पैर फिसलने से भगोने के ऊपर गिर पड़ा। आलू के बीच से खौलता पानी उसके ऊपर गिर गया और वह बुरी तरह से झुलस गया। गंभीर हाथ में परिजन पहले उसे सामुद्रिक स्वास्थ्य केंद्र अमांपुर लेकर पहुंचे। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एटा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसको मेडिकल कॉलेज की की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। जहां बर्न वार्ड में भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें