फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पुलिस ने महिला का शव गड्ढे से निकलवाया, युवक हिरासत में

Fri, 09 May 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव बमनई में एक महिला ने शुक्रवार काे विषाक्त पदार्थ निगल लिया। एक युवक शव को गड्ढा खोदकर दफनाने का प्रयास कर रहा था। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को गड्ढे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मृतका की भाभी ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के गांव असरौली निवासी स्मिता चौहान ने पुलिस को बताया कि ननद पूनम (25) निवासी श्रृंगार नगर के पति बंटी की 3 माह पूर्व मौत हो गई। जिसके बाद पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव बमनई निवासी एक युवक का इनके घर पर आना-जाना था। बृहस्पतिवार को इन दोनों के मध्य किसी बात के चलते झगड़ा हो गया। युवक का कहना है कि शुक्रवार की सुबह पूनम ने कोई विषाक्त पदार्थ निगल लिया। जब तक जानकारी हुई पूनम की सांस थम गई। यह देखकर युवक पूनम के शव को अपने गांव बमनई ले गया। वहां खेत में गड्ढा करके शव को दफनाने की प्रक्रिया कर रहा था।

जानकारी मिली तो हमने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढे से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंंह ने बताया कि महिला का मायका थाना जसरथपुर में है। 3 माह पूर्व पति की मौत के बाद एक युवक के साथ रिश्ते में थी। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कोई तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें