फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीट का सिपाही करेगा हर गांव में रात को फोन

विज्ञापन
ुलिस लाइन से अवागढ़ के आरोपियों को जेल भेजने से पहले जानकारी देते एसएसपी- अमर उजाला - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। अपराध और अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं। बीट के सिपाही को जिम्मेदारी का बोध कराया है और रात में प्रत्येक गांव के चयनित लोगों को फोन करने के निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं अपराधियों पर अंकुश लगाने में चूक होती है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होने की भी हिदायत दे दी है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने अपराध समीक्षा बैठक में कहा कि आगामी त्योहारों नवरात्रि, दशहरा, दीपावली आदि के दृष्टिगत समस्त थानाध्यक्षों को प्रभावी चेकिंग के आदेश दिए है। इस दौरान पेट्रोल पंप के नजदीक चेकिंग कराई जाये, तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट के वाहन, युवाओं व अपराधियों को शतप्रतिशत चेक किया जाए। बीट सिपाही प्रत्येक गांव में रात को कॉल करें ताकि गतिविधियां का पता चलता रहे और अपराध को रोका जा सके।
एसएसपी ने कहा कि पांच साला अपराधियों और जिले में बार्डर थानों के लूट, डकैती और नकबजन के अभियुक्तों का सत्यापन का त्रिनेत्र एप से मिलान किया जाए। अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी अपने अधीनस्थों को अलर्ट करें और क्षेत्राधिकारी खुद क्षेत्र में निकले और अधीनस्थों को चैक करें। बैठक में एएसपी संजय कुमार, सीओ सदर इरफान नासिर खां, सीओ सिटी देव आनंद, सीओ जलेसर गुरमीत सिंह सहित सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन पर लगेगा गैंगस्टर
अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने सबसे ज्यादा जोर अवैध शराब का कारोबार करने वाले, देशी शराब बनाने वाले और अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने वालों पर कार्रवाई किए जाने पर दिया। इन अवैध धंधों से जुड़ा कोई भी अपराधी गिरफ्तार नहीं हुआ है तो गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ताकि जिले में अवैध कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें