ुलिस लाइन से अवागढ़ के आरोपियों को जेल भेजने से पहले जानकारी देते एसएसपी- अमर उजाला
- फोटो : ETAH
एटा/मारहरा। सराय बूले खां निवासी नेम सिंह की हत्या के मामले में पुलिस के मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 10 लोगों को नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। मामले में पुलिस ने गुरुवार को 12 लोग गिरफ्तार कर लिए।
पुलिस के साथ मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दरोगा मंजीत सिंह की ओर से मानपाल पुत्र किशोरी लाल सिंह 10 को नामजद और 50 अज्ञात लिखाए थे। इनमें में से सुनहरी पुत्र पातीराम, जसवीर पुत्र जोत सिंह, नरेन्द्र पुत्र विजयपाल, दिनेश पुत्र भगवान सिंह, बॉबी पुत्र अनार सिंह, पन्नालाल पुत्र देवजीत, नेत्रपाल पुत्र खरग सिंह, मनोज पुत्र चेतराम, ओमकार पुत्र क्षेत्रपाल, धर्मेन्द्र पुत्र मुन्नालाल, नंदकिशोर पुत्र निरंजन, नीरेन्द्र पुत्र हाकिम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं शेष नामजद और अज्ञात लोगों को भी हर संभव पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
नेमसिंह के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं
नेम सिंह की हत्या के मामले में आरोपी सराफ संजीव कुमार पूरे परिवार के साथ गायब है। अब तक एक भी हत्यारोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। पुलिस ने हत्यारोपी संजीव कुमार के कुछ परिजनों को हिरासत में लिया है। संजीव की गिरफ्तारी करने के प्रयास किए जा रहे हैं।