पुलिस गिरफ्त में लड़ाई-झगड़े के छह आरोपी। स्रोत पुलिस विभाग
एटा। गांव नगला चंदन में बुधवार को दो पक्षों के मध्य हुए विवाद के छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें उप निरीक्षक सत्यप्रकाश ने दोनों ही पक्ष के 22 लोगों के खिलाफ थाना जसरथपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि आरोपी सुखबीर, आशू उर्फ अनुराग, अंशुल, अंकित, लवकुश और राजभान उर्फ गोली सभी निवासी नगला चंदन को गिरफ्तार किया गया है। शेष अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
जानलेवा हमले का आरोपी पकड़ा
एटा। जानलेवा हमला करने की घटना में वांछित चल रहे एक आरोपी को थाना सकीट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि आरोपी संजू उर्फ पवन निवासी नगला मनीराम को गिरफ्तार किया गया है। संवाद