फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलीप हत्याकांड: प्रेमिका सहित चार गिरफ्तार, कपड़े व मोबाइल बरामद; हत्या करके आरी से किए थे टुकड़े

Wed, 10 Jul 2024 03:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

दिलीप हत्याकांड में पुलिस ने प्रेमिका सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कपड़े व मोबाइल बरामद हुआ है। हत्या करके शव के आरी से टुकड़े किए थे।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो और घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में सकीट थाना क्षेत्र के मोहल्ला खरा निवासी दिलीप को उसकी प्रेमिका ने अपनी ससुराल बुलाया। इसके बाद उसके पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दिलीप को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं शव को दो हिस्सों में काटकर अलग-अलग जगह दफना दिया। पुलिस की मामले की गहनता से जांच पड़ताल की। मामले में पुलिस ने प्रेमिका सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


सीओ सकीट संजय सिंह ने बताया पांच जून को गोविंद ने दिलीप को रास्ते से हटाने के लिए हिना से फोन करा के गांव अकबरपुर बुलाया। उसके बाद अपने दोस्त योगेश और हेमंत को साथ लेकर दिलीप की गला काटकर हत्या कर दी। धड़ और सिर को अलग करने के बाद अलग-अलग स्थान पर जमीन में गाड़ दिया। पुलिस ने अकबरपुर बिजली घर के पास से शव के अवशेष बरामद किए हैं।

घटनास्थल से मृतक दिलीप के कपड़े व जूते मिले हैं। पुलिस ने आरोपी गोविंद उसकी पत्नी हिना निवासी अकबरपुर व हेमंत निवासी कंचन गार्डन केहरी मोड़ थाना ताजगंज ओर योगेश निवासी बड़ा ऊपरी दुर्गा नगर रामपुर चुंगी थाना सदर जिला आगरा को गिरफ्तार किया है योगेश के पास से मृतक का मोबाइल बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें