फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव वर्ष के जश्न के मद्देनजर पुलिस भी सतर्क

Tue, 30 Dec 2014 11:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल के स्वागत की तैयारियां तेज हो गई हैं। युवा-किशोर धमाल की तैयारियाें में जुटे हैं। वहीं, अधेड़-बुजुर्ग पूजा-पाठ से नए साल में खुशियों की कामना करेंगे। होटलों में डिनर पार्टियों की बुकिंग शुरू हो गई है। जगह-जगह पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं, जो हर गतिविधि पर नजर रखे हैं।
विज्ञापन




नववर्ष 2015 के स्वागत के लिए लोग बेताब हैं। साल के आगाज से पहले ही शहर में जश्न की तैयारियां हैं। उत्साहित लोग इसे यादगार बनाने में जुटे हैं। युवाओं ने अर्द्धरात्रि तक धमाल की तैयारियां की हैं। ऐसे में शहर के विभिन्न स्थानों पर डीजे साउंड लगाकर धमाल किया जाएगा। संगीत की धुनों पर थिरककर वे नए साल को ‘हैप्पी न्यू इयर’ बोलेंगे।



नई बस्ती निवासी संतोष सक्सेना का कहना है कि युवाओं को वर्ष भर इस दिन का इंतजार रहता है। इस बार भी वे लोग दोस्तों के साथ नए साल का जश्न सेलीब्रेट करेंगे। डीजे पर थिरकते हुए काफी की चुस्की के साथ नए साल के पहले पल को एंज्वाय करेंगे।
विज्ञापन




शिक्षिका गीता देवी कहती हैं कि पूजा अर्चना कर वे अच्छे दिनों की कामना करेंगी। गृहणी नरमदा बघेल का कहना है कि वे नए साल पर शुभ चिंतकों को पार्टी देकर एंज्वाय करेंगे। इस अवसर पर कुछ घरों में सुंदरकांड का आयोजन भी होगा। कुछ युवा किशोर होटल में डिनर लेकर नए साल का स्वागत करेंगे। शहर के होटल्स में इसे लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। केक के अलावा अन्य डिश बनाने की भी तैयारियां हैं।



टीवी कार्यक्रमों का उठाएंगे लुत्फ
रात को आने वाले विशेष रंगारंग कार्यक्रमों को लेकर भी लोगों में उत्साह है। इनका कहना है कि इस रात को वर्ष भर की बड़ी घटनाओं के साथ ही कवि सम्मेलन, म्यूजिकल नाइट और विभिन्न चैनल्स पर आने वाले रंगारंग कार्यक्रमों का मजा लेंगे। अधिकांश लोग रात को विद्युत कटौती न होने की भी मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें