फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी छात्रों को बताया पीएम मोदी का स्वच्छता अभियान

Sat, 22 Apr 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
विज्ञापन
विदेशी छात्रों को बताया पीएम मोदी का स्वच्छता अभियान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चपरई स्थित एमजी इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विद्यार्थियों ने अमेरिकी छात्रों के साथ लाइव डिस्कशन किया। डिजिटल क्लास में गेल रेंच मिडिल स्कूल कैलीफोर्निया के विद्यार्थियों ने तमाम मुद्दों पर चर्चा । चर्चा के दौरान पीएम मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के बारे में बताया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कैलीफोर्निया के स्कूल के विद्यार्थियों ने उनके द्वारा किए जा रहे गरीबी उन्मूलन मेें शिक्षा की भूमिका विषय पर प्रोजेक्ट के बारे में बताया। दोनों स्कूलों के विद्यार्थियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर चर्चा की। जिले के छात्रों ने अमेरिकी छात्रों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के बारे में बताया। अमेरिकी विद्यार्थी अनिका शर्मा, सेलिना यूसुफ, ऐना ने कई सवाल दागे। प्रधानाचार्य राकेश भदौरिया, रचना जैन, लावण्या गुप्ता, रोशनी सैफी, ईरम, श्रेया मिश्रा, अश्वनी यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें