फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास के पात्रों को मिलेगा अन्य योजनाओं का भी लाभ

विज्ञापन
जलेसर में गो पूजन करते डीएम- अमर उजाला - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। पीएम आवास के लाभार्थियों को अन्य योजनाओं से भी संतृप्त किया जाएगा। इसके लिए जिले में सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। लाभार्थी शासन की जिस योजना से वंचित होगा उसे उसका लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ पर शासन द्वारा अंगीकार योजना का शुभारंभ किया गया है। इसके तहत लाभार्थी को गैस सिलिंडर के लिए उज्ज्वला, बिजली कनेक्शन के लिए सौभाग्य और इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। साथ ही इन्हें पर्यावरण, कूड़ा निस्तारण व स्वच्छता को लेकर जागरूक किया जाएगा जो लाभार्थी जिस योजना से वंचित होगा उसे उसका लाभ दिलाया जाएगा। जिले में पीएम आवास योजना के 6639 लाभार्थी हैं। इसको लेकर जिले में सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। जहां दो माह में डूडा विभाग को अपनी रिपोर्ट शासन का भेजनी है।
एप पर अपलोड करनी होगी जानकारी
सर्वे कर रही टीम इसमें खेल नहीं कर सकती है। इसके लिए टीम को लाभार्थी के घर तक जाना होगा। जहां पीएमएवाई एप पर सारी जानकारी उसके मोबाइल नंबर सहित भरनी होगी।
विज्ञापन

लखनऊ से होगी निगरानी
अंगीकार योजना के सर्वे की निगरानी लखनऊ में बैठे उच्चाधिकारियों द्वारा आनलाइन की जाएगी। टीम के सदस्य भी लाभार्थी के घर पहुंचकर अपना फोटो एप पर अपलोड करेंगे।
सर्वे के लिए दो माह का समय दिया गया है। जिले में सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है। लाभार्थी जिस योजना से वंचित होगा। उसेे योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

ललिता पाठक, पीओ डूडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें