फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तार नहीं होने से कोर्ट नाराज

Thu, 26 Jan 2017 12:20 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
court
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर के आगरा रोड पर 16 साल पहले गोली मारकर हुई युवक की हत्या मामले में अब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मामले में पुलिस को कड़ी फटकार लगाते हुए अदालत ने अब 30 जनवरी को एसपी को तलब किया है। उनसे इस मामले में लिखित जबाव दाखिल करने को कहा गया है।  
बता दें कि कोतवाली नगर इलाके के आगरा रोड पर एक मई 2001 को फीरोजाबाद के थाना नारखी के गांव नगला उत्तम निवासी रजनीश पुत्र सुरेश चंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पिता ने जसवीर निवासी श्रृंगार नगर और दीपक, महेश यादव ,नीलू उर्फ रंजीत निवासी नारायन नगर एटा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


मामले में वर्ष 2003 में सीजेएम कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल होने के बाद कोर्ट ने पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी। कोर्ट वर्ष 2004 से लगातार गिरफ्तारी के लिए निर्देश और नोटिस जारी किए। यही नहीं 10 जनवरी 2017 को कोर्ट ने आरोपियों को सरेंडर करने का भी मौका दिया, फिर भी कोई आरोपी उपस्थित नहीं हुआ।
विज्ञापन


हर बार कोर्ट की ओर से पुलिस को वारंट भी भेजे गए, लेकिन वारंट तामीला के बाद वापस नहीं किए गए। इस लापरवाही पर कोर्ट की ओर से डीजीपी को भी नोटिस और वारंट भेजे गए, लेकिन फिर भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। अब सीजेएम राकेश कुमार सिंह ने एसएसपी को नोटिस जारी करते हुए कोर्ट में 30 जनवरी को हाजिर होने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी से उपस्थित होकर गिरफ्तारी नहीं होने का लिखित कारण देने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें