फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ी और कार्यकर्ता कांग्रेस की ताकत : नीरज शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश समन्वयक (इंटरनेशनल एथलेटिक) नीरज शर्मा पहली बार गृह जनपद पहुंचे। इनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी और कार्यकर्ता कांग्रेस की ताकत हैं।
विज्ञापन

गांधी मार्केट स्थित पूर्व सांसद सत्या बहन के कैंप कार्यालय में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। नीरज शर्मा ने कहा कि एटा उनका गृह जनपद है और जैथरा में घर है। हमेशा यहां के खिलाड़ियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहेंगे। कांग्रेस पार्टी ही प्रदेश और देश के विकास की सच्ची वाहक है। कार्यकर्ताओं से अपील की कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अविनाश पांडेय और अजय राय के नेतृत्व को मजबूत बनाएं और कांग्रेस की विचारधारा को प्रत्येक घर तक पहुंचाएं।
कार्यक्रम का संचालन एमएलसी चुनाव कोआर्डिनेटर ठाकुर अनिल सोलंकी ने किया। इस दौरान अरुणेश गुप्ता, शहर अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि, आदर्श मिश्रा डैनी, सुभाष सागर, अशोक पाल, दिनेश मिश्रा, ज्योति सोलंकी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें