फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कानपुर के लिए शुरू होगी अलीगंज से बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलीगंज कस्बे से कानपुर के लिए जल्द ही बस सेवा शुरू होगी। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी और कानपुर तक का आवागमन सुलभ होगा। बस का संचालन जिला मुख्यालय से अलीगंज से फर्रुखाबाद, कन्नौज होते हुए किया जाएगा।
विज्ञापन

कस्बे के बहुत से व्यापारियों का सप्ताह में दो-तीन बार कानपुर जाना होता है। लोग काफी समय से कानपुर तक बस संचालन की मांग कर रहे थे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जल्द ही एक बस का संचालन अलीगंज से कानपुर तक किया जाएगा। यह बस सुबह जिला मुख्यालय से निकलेगी। उसके बाद अलीगंज से फर्रुखाबाद व कन्नौज होते हुए कानपुर तक जाएगी।
कस्बा जैथरा निवासी राम स्वरूप ने कहा कि इस बस के चलने से राहत मिलेगी। लोग आसानी से कानपुर तक का सफर तय कर सकेंगे। कैल्ठा गांव निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि हर सप्ताह जिले से काफी संख्या में युवा, विद्यार्थी और व्यापारी वर्ग के लोग कानपुर का सफर करते हैं। बस के संचालन से सुविधा होगी। एआरएम ने बताया कि बात चल रही है और जल्द ही सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें