फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिलुआ में तीन घंटे हाईवे जाम

Sat, 13 Aug 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
गड्ढों में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पिलुआ कस्बे में शनिवार को हाईवे पर हुए गहरे गड्ढों के कारण तीन घंटे तक जाम लगा रहा। जाम बारिश में हाईवे पर बने गहरे गड्ढों में वाहन फंसने से लगा। जाम लगने पर जब व्यापारियों और लोगों ने हंगामा किया तब जाकर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और जाम को खुलवाकर यातायात सुचारु कराया। 
विज्ञापन

पिलुआ से पहले और बाद में हाईवे-91 पर बारिश के कारण गहरे गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। शिकायत पर एनएचएआई अफसरों ने गड्ढे भरने के लिए वहां पत्थर डालवा दिए, लेकिन बारिश में सड़क टूटने से गड्ढे और गहरे हो गए हैं। इसके चलते वाहन फंसने लगे हैं। शनिवार को गड्ढों में वाहन फंसने से पिलुआ कस्बे में तीन घंटे तक जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार हाईवे पर यातायात बहाल कराया। व्यापारी ज्ञानप्रकाश शर्मा, नीरज राठौर, नंदकिशोर, सुभाष कश्यप अजय शर्मा, अखलेश शर्मा, विजय भट्ट, ब्रजकिशोर बघेल ने हाईवे की मरम्मत न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें