जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया ने जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
सांसद ने कहा कि मनरेगा के तहत जल संरक्षण, सूखा राहत, आंगनबाड़ी केंद्र, इंदिरा आवास, लोहिया आवास जैसी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को हर हाल में मिलना चाहिए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 454 में सिर्फ 55 समूहों के गठन पर सांसद ने नाराजगी जाहिर की। वहीं पीओ डूडा सुभाषवीर राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों का सर्वे कराकर सूची शासन को भेज दी गई है। डीएम अजय यादव ने बताया कि जिले में 22 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना, 35819 शौचालय, उज्जवला योजना के तहत 6612 महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन दिए जाने हैं। पर, अब तक 35 हजार में सिर्फ 4650 शौचालय और 6612 में सिर्फ 2175 रसोई गैस कनेक्शन वितरित हो सका है। डीएम ने इस पर गुस्सा भी जताया। मौके पर विधायक रामेश्वर सिंह यादव, सांसद प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह, राजेश सिंह सरानी, एडीएम प्रशासन सतीश पाल, एसडीएम सदर संजीव कुमार, पीडी केके वैश्य, सीएमओ डा. आरसी पांडेय, बीएसए एसएस यादव, डीआईओएस एसपी यादव आदि मौजूद रहे।