फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तालाब में कूड़े का ढेर बना मुसीबत, फिर लगी आग

विज्ञापन
कैलाश गंज ​स्थित तालाब में मौजूद कूड़े के ढेर में लगी आग को बुझाता अ​ग्निशमन कर्मी। संवाद
विज्ञापन
एटा। प्राचीन कैलाश मंदिर के पास बने तालाब में सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे कूड़े के ढेर में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें ऊंची उठने लगीं। इससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कैलाश गंज स्थित मंदिर के सामने तालाब है। इसकी साफ-सफाई की मांग कई बार की गई मगर पालिका की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। इसकी वजह से यहां आए दिन आग लगने की घटना हो जाती है। पास में ही स्थित रैवाड़ी मोहल्ला निवासी राजेश कुमार ने बताया कि यह कैलाश मंदिर के साथ ही बनाया गया सरोवर है। अनदेखी की वजह से इसमें पालिका के कर्मचारी कूड़ा डाल देते हैं।
वहीं उनकी देखा-देखी आसपास के घरों के लोग भी इसमें कूड़ा फेंक देते हैं। इसी वजह से तालाब में पहले भी कई बार आग लग चुकी है।तालाब में कूड़े और गंदगी का ढेर लगा होने से आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें