एटा। शहर से घर जा रहे फार्मासिस्ट को रास्ते में रोक कर नामजद लोग गालियां देने लगे। विरोध करने पर पीटने लगे और जेब में रखे हुए दो हजार रुपये भी निकाल लिए। चीख पुकार सुनकर उधर से गुजर रहे लोगों ने किसी तरह मुझे उनके चंगुल से छुड़ाया।
सीएचसी बागवाला पर तैनात फार्मासिस्ट कुलदीप कुमार ने बताया कि बुधवार को शहर से अपने गांव लालगढ़ी जा रहा था। जैसे ही वह ब्लॉक कार्यालय के सामने पहुंचा, तभी रुद्रपुर निवासी नामजद ने आवाज लगाकर रोक लिया। इसके बाद गालियां देने लगे और बोले कि तू ज्यादा नेता है, हमारी हर जगह बुराई करता है तुझको छोड़ेंगे नहीं। विरोध करने पर बाइक से नीचे गिराकर लात घूंसो से बुरी तरह से पीटने लगे।
मेरे चिल्लाने की आवाज सुनकर उधर से जा रहे गांव के ही दीपू और राजकिशोर ने किसी तरह मुझको बचाया। बताया आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना प्रभारी अरुण पवार ने कहा तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद