एटा। वाहन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना जैथरा थाना क्षेत्र के गांव कसौलिया मोड़ पर हुई। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस स्थित मोर्चरी में रखवाया है और पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
जैथरा थाना प्रभारी शंभूनाथ ने बताया कि सोमवार रात लगभग 10 बजे गांव कसौलिया मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली। थाने से पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा गया। वहां एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। पुलिसकर्मी इसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा लाए तो चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भेज दिया।
वहां चिकित्सक ने व्यक्ति को मृत घोेषित कर दिया। शिनाख्त न हो पाने के कारण शव को पोस्टमार्टम हाउस स्थित मोर्चरी में रखवा दिया गया है। अगर 72 घंटे में पहचान नहीं हो पाती है तो शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।