फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल विस्तार के लिए स्टेशन पर प्रदर्शन

Sun, 17 Jan 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल विस्तार का आंदोलन लगातार गति पकड़ रहा है। रविवार को लोगों ने रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया और रेल विस्तार की मांग की। बाद में सदर तहसीलदार को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। स्टेशन पर प्रदर्शन करते हुए लोगों ने डीएम को ज्ञापन देने जाते समय हाईवे पर चक्का जाम की योजना बना ली। चक्का जाम की भनक लगते ही पुलिस फोर्स स्टेशन पर पहुंच गया। स्टेशन पर ही भीड़ को रोक लिया। यहीं यह तहसीलदार पहुंच गए।  
विज्ञापन

प्रदर्शन स्थल पर समाजसेवी मेधाव्रत शास्त्री ने कहा कि जन प्रतिनिधि सिर्फ चुनाव तक मुद्दों का ध्यान रखते हैं। चुनाव जीतने के बाद तो उनका चेहरा भी देखने को नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि जिले के किसानों, छात्रों व्यापारियों को इस आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना होगा। इस आंदोलन में जब तक जनपद एकजुट नहीं होगा, तब तक रेल का विस्तार हो पाना मुश्किल है। पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने कहा कि इस जिले के पिछड़े होने का एक सबसे बढ़ा कारण यही है। जिले के लोग इस आंदोलन से जुड़ने के लिए आगे आएं। स्टेशन पर प्रदर्शन करते हुए लोग हाईवे पर चक्का जाम करने की रणनीति बनाने लगे। पुलिस बल ने स्टेशन पर ही भीड़ को रोक लिया। यहां पहुंच कर तहसीलदार ने लोगों से ज्ञापन ले लिया।  
प्रदर्शन को हरी सिंह बाबू, साहब सिंह, सत्यदेव सिंह, अमीर सिंह, मुकेश यादव, दिनेश यादव, अखिल यादव, अनिल यादव ने भी संबोधित किया। संदीप, विवेक, संजय, अनुज, पुष्पेंद्र, अजय, राहुल, मनीष, आकाश, मानवेंद्र, संजीव, सुमित, शिवेंद्र, आदेश, अजीत, इंद्रराज, रजनीश, विनोद, सौरभ, नीलू, गुलशन, अंकित आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें