आरएसएस संघ की नगर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता श्रीगणेश इंटर कॉलेज में आयोजित हुई। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विभाग प्रचारक धर्मेंद्र कुमार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का पहला मैच विवेकानंद और माधव शाखा के बीच खेला गया। विवेकानंद टीम फाइनल तक पहुंच गई। सेलई की टीम भी अपने खेल प्रदर्शन से फाइनल में जगह बनाने में सफल रही। इन दोनों टीमों के बीच हुए फाइनल में विवेकानंद की टीम ने विजेता रही। इनके अलावा बीएवी इंटर कॉलेज, सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज, एसजेएस पब्लिक स्कूल, श्रीगणेश इंटर कॉलेज, हिम्मतपुर सई, हुल्का, दुर्गा कॉलोनी की टीमों ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान जिला प्रचार प्रमुख कौशल साहू, जिला व्यवस्था प्रमुख अमलेंदु, जिला कार्यवाह दीपराज माहेश्वरी, राजेद्र सिंह, मुनेश कुमार,ज्ञान माहेश्वरी, नरेश मित्तल, नीलेश चौहान आदि मौजूद रहे।