फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि का सिलसिला जारी

Wed, 21 Sep 2016 11:52 PM IST
अमर ब्ययूराो एटा
विज्ञापन
अब भाषण नहीं सैन्य ताकत दिखाने की जरूरत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 उड़ी में सेना के बेस पर हुए आतंकी हमले से आहत लोगों का गुस्सां कम होने का नाम नहीं ले रहा। जगह जगह कार्यक्रमों का आयोजन कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कारवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


सोरों में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष पं.भारत किशोर दुबे का कहना है कि देश की सेना को अपनी ताकत दिखाकर पाकिस्तान को नेस्तनाबूद करने का वक्त आ गया है। अब नेताओं के भाषण की देश को जरूरत नहीं है। भाजपा नेता रामेश्वर दयाल महेरे ने कहा कि 18 जवानों की शहादत पर सभी दुखी हैँ। इन जवानों की शहादत व्यर्थ न जाए सरकार को इसके लिए आतंकियों को पोषित करने वाले देश पाकिस्तान को कडा सबक सिखाना चाहिए। सपा नेता मानसिंह कुशवाह का कहना है कि पाकिस्तान अपने अस्तित्व में आने के बाद से भारत के खिलाफ निरंतर  छद्म युद्ध छेडे हुए है ऐसे देश के खिलाफ यूएन में प्रस्ताव लाकर हर तरह के प्रतिबंध लगाने चाहिए। पूर्व प्रवक्ता कुशलपाल सिंह पुंढीर ने मॉग की सीमापार चल रहे आतंकियों के 53 ट्रेनिंग कैंपों को भारी सैन्य कार्रवाई करते हुए समूल नष्ट कर देना चाहिए। विहिप के हेमेंद्र शास्त्री ने कहा जिस तरह पाकिस्तान के एटबाबाद में घुसकर अमेरिका ने लादेन को मारा था। उसी तरह भारत को पाकिस्तान में घुसकर अजहर मसूद, हाफिज सईद, दाउद इब्राहिम को मार देना चाहिए।
अमांपुर में वारहद्वारी पर एक बैठक आयोजित की गई। व्यापारियों ने उडी में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 18 जवानों को श्रृद्धांजलि दी एवं कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च मुख्य बाजारों से होता हुआ। वापस वाराद्वारी पर समाप्त हुआ।  व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि अब पाकिस्तान को आतंकी हमले का करारा जवाब देना चाहिए।  व्यापारी आकाश गुप्ता, नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष बिक्की गोयल, शुभम गोयल, गौरव गुप्ता, सुमित गुप्ता, रामनारायन मित्तल, प्रमोद अग्रवाल, रमेश गुप्ता, विमल अग्रवाल आदि ने शहीदों को श्रृद्धांजलि दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें