फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारा वार्ड, हमारी जुबानी: चोक नालियां और बदबू से घरों के अंदर भी रहना मुश्किल, जर्जर मार्गों से लोग त्रस्त

Sun, 23 Apr 2023 09:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या सात में लोगों ने हमारा वार्ड, हमारी जुबानी के तहत अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि नालियां चोक हैं। बदबू से घर के अंदर रहना भी मुश्किल हो रहा है। जर्जर मार्गों से लोग त्रस्त हैं।
विज्ञापन
Etah: हमारा वार्ड, हमारी जुबानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या सात में गंदगी और जर्जर मार्गों से लोग त्रस्त हैं। गंदगी का आलम यह है कि चोक नालियों और बदबू के चलते बाहर तो क्या, घरों के अंदर लोगों का रहना मुश्किल बना हुआ है।

विज्ञापन


इस वार्ड में मारहरा दरवाजा, गली धोबियान, मयूर विहार, फूलबाग, लोधी पुरम, गली नगरसेन, उपकार नगर, पटियाली गेट आदि मोहल्ले आते हैं। यहां की स्थिति काफी खराब बनी हुई है। मारहरा दरवाजा और फूलबाग में रास्ते टूटे हुए हैं। कीचड़ और जलभराव का स्थायी बसेरा हो चुका है। इंटरलॉकिंग भी उल्टी-सीधी की गई है जिसके चलते कहीं गड्ढा तो कहीं ऊंची-ऊंची ईंटें निकली हुई हैं। इन सभी समस्याओं से लोग बुरी तरह से जूझ रहे हैं।

खंभों पर तारों का बना मकड़जाल 

हाल यह है कि जरा सी बारिश होते ही घरों के सामने जलभराव हो जाता है। साथ ही गंदगी के ढेर लगे होने की वजह से गलियों से निकलना दुश्वार हो जाता है। इस वार्ड के कई घरों में शौचालय नहीं हैं। वहीं मोहल्ले में सार्वजनिक शौचालय न होने की वजह से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

कई जगह विद्युत खंभों के ऊपर विद्युत तारों का मकड़जाल बना हुआ है। जिसके चलते कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। गली धोबियान के निवासियों का कहना है कि इस वार्ड के कुछ मौहल्लों जैसी बेकद्री किसी मोहल्ले की पूरे शहर में शायद ही होगी।

विज्ञापन


मोहल्ले में जलभराव की समस्या लगातार बनी हुई है। जिसकी वजह से दिक्कत होती है। इसका समाधान होना बहुत जरूरी है। -आमिर , फूलबाग

मोहल्ले के ज्यादातर नाले-नालियां पूरी तरह से चोक रहते हैं। जलभराव होने की वजह से संक्रामक रोग फैलने की संभावना रहती है। -जाहिदा खातून , गली धोवियान
विज्ञापन


कई गलियों में इंटरलॉकिंग की ईटें उबड़-खाबड़ हो गई हैं। जिसके चलते उधर से गुजरने वाले छोटे बच्चे गिरकर चोटिल हो जाते हैं। -गौरव कश्यप, मयूर विहार

मारहरा दरवाजे वाला नाला कई साल से साफ नहीं हुआ है। जिसके चलते मोहल्ले में जलभराव की समस्या है। -राजकुमारी, गोस्वामी नगर

एक नजर में वार्ड के आंकड़े 

  • कुल आबादी : 20000
  • कुल मतदाता : 7700
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें