फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन के विरोध में लोगों ने किए हस्ताक्षर

Fri, 26 Aug 2016 11:56 PM IST
अमर ब्ययूराो एटा
विज्ञापन
फोरलेन के विरोध में लोगों ने किए हस्ताक्षर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 इंडियन नेशनल लीग कांग्रेस के द्वारा फोर लेन के विरोध में हस्ताक्षर अभियान को लगातार तेज किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष माधव तिवारी ने कहा कि सर्कुलर रोड पर फोरलेन का निर्माण कराना किसी भी प्रकार से उचित नहीं है।
विज्ञापन


लोगों की दुकानों व आवासों की तोड़फोड़ होगी। उनके रोजगार एवं आवास टूटने से लोग बेरोजगार व आवासहीन हो जाएंगे। लोगों की समस्याओं को देखते हुए सरकार को टू लेन विद पेब्ड सोल्डर निकालना चाहिए। इसके लिए चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में लोग शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार को 260 लोगों ने हस्ताक्षर कर नगर के बीच से फोरलेन न निकाले जाने की मांग की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनूप कुमार, फेंसी कुशवाह, वशीर अहमद, मनीश कुशवाह, इमरान खान, हनीफ खां, विशाल कुशवाह, कामरान खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें