फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर से कांपे लोग, धूप रही बेअसर

विज्ञापन
ठंड से बचने को धूप में बैठे लोग - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
एटा। शनिवार को जिले में सुबह से ही शीतलहर का प्रकोप रहा। ठंडी हवा के आगे लोग कांपते नजर आए। वहीं धूप भी बेअसर रही। लोगों को घरों में ही रहना पड़ा। शीतलहर के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को सुबह से ही शीतलहर चलने की वजह से लोग ठंड से कांप गए। शीतलहर के आगे लोगों की कंपकंपी बंधी रही।
विज्ञापन

धूप निकलने के बाद भी लोग कांपते नजर आए। लोग अपने घर के आगे अलाव जलाकर हाथ पैर सेकते देखे गए। वहीं सड़क पर दोपहिया वाहन चालक भी गरम कपड़े के साथ हाथ में दस्ताने पहने हुए नजर आए। घरों में लोग छतों पर धूप लेने के लिए पहुंचे लेकिन शीतलहर के चलते वह धूप नहीं ले सके। शनिवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 19 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें