फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने कराया एक्यूप्रेशर से उपचार

Fri, 27 Nov 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री मारवाड़ी माहेश्वरी संघ के पांच दिवसीय मेगा एक्यूप्रेशर प्रशिक्षण एवं उपचार शिविर का मारवाड़ी धर्मशाला में शनिवार को शुभारंभ किया गया। शिविर के पहले दिन 125 लोगों ने अपना पंजीकरण करा कर उपचार कराया। चिकित्सकों ने उपचार कराने वाले लोगों को आवश्यक सुझाव दिए।
विज्ञापन


चिकित्सक डा. दुर्गेश वैष्णव ने कहा कि एक्यूप्रेशर पद्यति से तमाम रोगों का उपचार संभव है। मोटापा, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, एसीडीटी, सिरदर्द, ज्वाइंट पेन, घुटनों का दर्द, कमर दर्द, अस्थमा, आंख, नाक, कान की समस्या, चिकिनगुनिया आदि का उपचार संभव है।  किसी कारण से शरीर के एक भाग से दूसरे भाग में विद्युत प्रवाह नहीं पहुंच पाता तो उस भाग में दर्द होना शुरू हो जाता है। इस पद्यति से इस प्रवाह को शरीर के प्रभावित हिस्से में पहुंचाया जाता है। हथेली एवं पैर के तलवों के विभिन्न स्थानों पर दबाव देकर उपचार किया जाता है। इसमें किसी भी प्रकार की औषधि नहीं दी जाती। इसका कोई दुष्प्रभाव भी शरीर पर नहीं पड़ता। लगातार इस पद्यति का उपचार करने से रोगी पूरी तरह से स्वस्थ हो जाता है। उन्होंने निरोगी रहने के कुछ सुझाव भी दिए। इस दौरान कौशल किशोर पल्तानी, सुरेंद्र किशोर केला, राकेश बिड़ला,  चंद्र शेखर चांडक, संजीव पल्तानी, राजेश भट्टर, गोपाल माहेश्वरी, संजीव केला, सुनील दरगढ़, राजकुमार जाखेटिया, महेद्र पाल चांडक, सतीश चंद्र फोफलिया, शशि काबरा, बबिता भट्टर, प्रमिला राठी, प्रतिमा रेदड़, रश्मि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें