फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को नही मिले वाहन

Fri, 27 Nov 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहालग के सीजन में परिवहन विभाग की अनुबंधित बसों को चुनाव ड्यूटी में लगा देने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रूट पर बस न होने के कारण गंतव्य तक पहुंचने में खासी दिक्कत हो रही है। रूट पर बस न होने से यात्री वाहनों के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन

रोडवेज के पास 87 बसों के बेड़े में 65 अपनी व 22 अनुबंधित बसें हैं। निगम की आधा दर्जन बसें खराब पड़ी हैं। जबकि 5 बसों को बाहरी डिपो के लिए भेज दिया गया है। डिपो से 15 अनुबंधित बसों को चुनाव ड्यूटी में भेज दिया है। एक साथ बसों को चुनाव ड्यूटी में लगा देने से रूट पर बसों की कमी हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगाें को सबसे अधिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यातायात प्रभावित होने का सबसे अधिक असर आगरा, अलीगढ़ एवं एटा मार्ग देखा जा रहा है। कई घंटे इंतजार के बाद बसें मिल रही हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें