थाना रिजोर क्षेत्र के गांव नगला बरी उर्फ जीसखपुर में मंगलवार को प्रशासन द्वारा होली को दूसरे स्थान पर रखवाने पर ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। इसे लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। होली को पहले वाले स्थान पर रखवाने की मांग करने लगे। बाद में प्रदर्शनकारियों से वार्ता करने पहुंचे एएसपी विसर्जन सिंह यादव, एडीएम प्रशासन लालमणि मिश्र, एसडीएम अजीत कुमार सिंह ने होली को पुन: उसी जगह पर रखवाकर उन्हें शांत किया।
यूनियन के प्रदेश महासचिव अखिल यादव ने बताया कि मंगलवार को गांव में एसडीएम, सीओ सकीट व रिजोर पुलिस ने पूर्वजों के समय से रखी जा रही होली को दूसरे स्थान पर रख दिया। इसी को लेकर ग्रामीण नाराज हो गए और धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह, रमेशचंद्र सिंह, दिनेशचंद्र, राजेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, रतिभान सिंह, रामदत्त सिंह, राजू गजराज, महीपाल सिंह, वाचाराज, सुरेश सिंह, बदले सिंह आदि मौजूद थे।