कस्बा जलेसर में जनकल्याणक मेले का फीता काटकर शुभारंभ करते विधायक संजीव दिवाकर व अन्य। संवाद
एटा। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर जिले की विभिन्न आठ ब्लॉक में तीन दिवसीय जनकल्याण मेला का आयोजन किया गया है। रविवार को मेला का शुभारंभ होने पर सोमवार को विभिन्न योजनाओं का लाभ पाने को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
जिले के शीतलपुर, सकीट, मारहरा, निधौलीकलां, जलेसर, अवागढ़, जैथरा अलीगंज ब्लॉक में रविवार को मेला का आयोजन किया था। जिनका शुभारंभ क्षेत्रीय विधायकों ने किया था। मेला में मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत योजना, टीबी मुक्त भारत अभियान, आवास योजना, विधवा, वृद्धावस्था, दिव्यांगजन पेंशन, किसान सम्मान निधि, उज्जवला, युवा उद्यमी योजना, ऋण योजना, पुशपालन एवं टीकाकरण सहित अनेक योजनाओं के स्टॉल लगाए गए हैं। योजनाओं के पात्र लाभार्थियों की जांचकर अधिकारी लाभ देने की कवायद कर रहे हैं। अलीगंज में आयोजित मेला के संबंध में बीडीओ शिवशंकर शर्मा ने कहा मेला का उद्देश्य विभिन्न विभागों की योजनाओं को एक ही स्थान पर लोगों को लाभ पहुंचाना है।