फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अशोक स्तंभ के क्षतिग्रस्त होने पर लोगों ने जताई नाराजगी

Tue, 30 Sep 2025 05:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जलेसर में क्षतिग्रस्त अशोक स्तंभ। संवाद
विज्ञापन
जलेसर। कस्बे के निधौली कलां चौराहे पर अशोक स्तंभ के शीर्ष भाग पर बना राष्ट्रीय चिह्न क्षतिग्रस्त हो गया है। लोगों ने नाराजगी जाहिर की। मंगलवार को पालिकाध्यक्ष गौरी वर्मा को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन साैंपा और अशोक स्तंभ का सौंदर्यीकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन


योगेश, शरद कुमार, बृजेश कुमार और विजय ने ज्ञापन साैंपते हुए कहा कि अशोक स्तंभ राष्ट्रीय धरोहर है। इसे सहेजना और संरक्षित करना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। पालिकाध्यक्ष पति संजीव वर्मा ने कहा कि ज्ञापन को मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा जाएगा। साथ ही मामले को गंभीरता से लेते हुए अशोक स्तंभ का जल्द से जल्द सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें