फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ननिहाल आए बालक की नाले में गिरने से मौत

Tue, 30 Sep 2025 05:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ननिहाल में घूमने आए 8 वर्षीय बालक की मंगलवार सुबह घर के बाहर खेलते समय नाले में गिरने से मौत हो गई। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा व थाना रिजोर निवासी हेमवती ने बताया कि जेठ का पुत्र नितिन कुमार (8) पिछले सप्ताह अपनी ननिहाल गांव कीलरमऊ थाना बागवाला गया था। वहां मंगलवार को सुबह के समय दोस्तों के साथ खेल रहा था। तभी घर के सामने स्थित नाले में गिर गया। यह देखकर साथ खेल रहे बालकों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग व ग्रामीण मौके पर आ गए। कुछ लोगों ने नाले में कूदकर नितिन को बचाने का प्रयास किया मगर वह डूब गया। जब तक खोजबीन कर नाले से बाहर निकाला नितिन बेहोश हो गया।
इसके बाद परिजन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए। यहां चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। यह सूचना पाकर साथ आई महिलाएं विलाप करने लगीं। मां का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजन मृतक के शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही अपने साथ ले गए। थाना प्रभारी बागवाला ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि हादसे के बारे में कोई जानकारी नहीं है न ही परिजन ने थाने पर कोई सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें