फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बारिश, उमस से लोग परेशान, किसानों को फायदा मगर जनजीवन अस्त-व्यस्त

Thu, 04 Sep 2025 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश और अचानक निकलती धूप व उमस ने लोगों की परेशानी बड़ा दी है। बारिश से धान के किसानों को जहां राहत मिली है, वहीं आमजन और स्थानीय लोग जलभराव व सड़कों की बदहाली से परेशान हैं। ईशन नदी का जलस्तर बढ़ने से श्याम बिहार कॉलोनी और आसपास के इलाकों में पानी भर गया है जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन


जलभराव की वजह से श्याम बिहार कॉलोनी के कई घरों व खाली स्थानों पर पानी भर गया है। कॉलोनी में बच्चों व बुजुर्गों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासी मनोज सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन व नगरपालिका हर साल की तरह इस बार भी फेल हो गई है। ईशन नदी की सफाई समय पर न होने से मोहल्लों में जलभराव हो जाता है।

श्याम विहार कॉलोनी निवासी सरोज देवी ने बताया कि यहां हर वर्ष बारिश में यही हालत रहता है। जलभराव के कारण गलियों में जगह-जगह लोगों को पानी से गुजरना पड़ रहा है। यहां बच्चों की पढ़ाई व अपने कार्य के लिए बाहर जाने वाले लोगों को परेशानी उठाती पड़ती है।
विज्ञापन


वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। धान की फसल के लिए यह पानी बहुत फायदेमंद है। गांव भदों निवासी किसान रामौतार ने बताया कि बारिश ने समय पर राहत दी है। शहर में सड़कों पर जगह-जगह जलभराव गड्ढों में चारपहिया वाहन व दुपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को परेशानी हो रही है। कई जगह सड़कें टूटी पड़ी हैं रात के समय यहां हादसों का डर बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें