गिफ्ट व ग्रीटिंग कार्ड से सजे बाजार
शहर के घंटाघर, गांधी मार्केट, बाबूगंज आदि बाजार में गिफ्ट गैलेरी की दुकानें सज चुकी हैं। इन दुकानों पर कई तरह के उपहार मिल रहे हैं। वहीं नवयुवक व युवतियां भी खरीदारी कर रही हैं। उपहार में लोग ग्रीटिंग, बुके, भगवान की सीनरी आदि खरीद रहे हैं।
नए साल को लेकर मित्रों को उपहार देने के लिए खरीदारी करने के लिए आए हैं। यहां पर कई सारे उपहार देखने को मिल रहे हैं। वहीं नए साल पर किसी रेस्टोरेंट में पार्टी करने की भी तैयारी कर रहे हैं।
-अभय राज, जाटवपुरा
नए साल के मौके पर मित्रों को उपहार देने के लिए खरीदारी करने के लिए आए हैं। नए साल पर गिफ्ट देने का अलग ही अंदाज होता है और यह पूरी साल के लिए यादगार बना रहता है। जमकर जश्न मनाएंगे।
-आदित्य, गांधी मार्केट
यह है रेट कार्ड
- ग्रीटिंग कार्ड:- 20-300
- बुके:- 150-500
- सीनरी:- 500-1000