फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रोडवेज बस स्टैंड शुरू न होने से लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। घुंघरू-घंटी की नगरी जलेसर में लंबे समय से रोडवेज बस डिपो और स्टैंड का निर्माण चल रहा है। इसके संचालित न होने पर स्थानीय लोगों और व्यापारियों में रोष है। साथ ही नोएडा से आने वाली रोडवेज बस के समय में बदलाव की मांग भी जोर पकड़ रही है।
विज्ञापन

नगरवासियों का कहना है कि वर्तमान में भले ही एक दर्जन से अधिक रोडवेज बसें संचालित हो रही हैं लेकिन उनका कोई निर्धारित समय नहीं है। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी नेताओं ने बताया कि पहले नोएडा से चलने वाली रोडवेज बस दोपहर 2:30 बजे से चलकर शाम 6:30 बजे जलेसर आ जाती थी। अब यही बस शाम 4 बजे नोएडा से चलती है और रात 10 बजे यहां आती है। रात में यात्रियों की संख्या कम होने से आपराधिक घटनाओं का डर रहता है।
विशन कुमार वार्ष्णेय, रूपम गुप्ता, तारिक शेख, मनोज कुमार, युवराज सिंह आदि व्यापारियों ने निगम अधिकारियों से मांग की है है कि जल्द बस स्टैंड का संचालन शुरू किया जाए और नोएडा से आने वाली बस का समय पहले की तरह किया जाए। एआरएम नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि व्यापारियों और यात्रियों की मांग को देखते हुए शासन स्तर पर बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें