फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पशुओं की माला बनाकर तय कर रहीं प्रगति के रास्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। भीम आर्मी सहायता समूह से जुड़ी जलेसर ब्लॉक के समराऊ गांव की महिलाएं अपनी आय बढ़ा रही हैं। पशुओं की मालाएं तैयार कर प्रगति के रास्ते पर बढ़ रही हैं। इन मालाओं की मांग एटा, आगरा, अलीगढ़ व मथुरा सहित आसपास के जिलों में है।
विज्ञापन

समूह की महिलाएं व्यापारियों से कच्चा माल मोती, घंटियां, धागा और रंगीन पट्टियां लेकर घर पर ही पशुओं के लिए मालाएं तैयार करके व्यापारियों को देती हैं। महिलाएं मोती व घंटियां लगाकर मालाओं को आकर्षक बनाती हैं जिससे बाजार में इन मालाओं की विशेष मांग रहती है और उनकी कीमत भी बढ़ जाती है। समूह के माध्यम से अन्य कार्यों के साथ ही महिलाओं को यह काम भी सिखाया गया है।
समूह की अध्यक्ष विनीता ने बताया कि अब हर घर में कोई न कोई महिला काम कर रही है। इससे महिलाओं को आर्थिक मजबूत और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि समराऊ की महिलाओं की तैयार मालाएं सुंदर और टिकाऊ होती हैं। बाजार में इनकी बिक्री अच्छी है। महिलाएं मेहनती हैं और अब यह काम गांव की पहचान बन गया है। समूह के सदस्यों ने बताया कि आने वाले समय में इस कार्य को अन्य गांवों तक भी फैलाने की योजना है ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण महिलाएं इससे जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें