फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: छात्राओं की सुरक्षा में लापरवाही, टूटी पड़ी चहारदीवारी

विज्ञापन
दीपिका
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका परिषद के अधीन चलने वाले एकमात्र विद्यालय में अव्यवस्थाओं का अंबार है। एक माह से अधिक समय होने के बाद भी टूटी चहारदीवारी का निर्माण नहीं हुआ है जिससे विद्यालय में छात्राएं असुरक्षित महसूस करती हैं।
विज्ञापन

शहर के जीटी रोड स्थित महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज में वर्तमान में एक हजार से अधिक छात्राएं पढ़ रही हैं। इनकी सुरक्षा पर पालिका लापरवाही बरत रही है। विद्यालय की एक माह से मुख्य चहारदीवारी टूटी पड़ी है जिससे विद्यालय में अराजक तत्व प्रवेश कर जाते हैं। चहारदीवारी व मुख्य गेट नहीं होने से तीन बार विद्यालय में चोरी भी हो गई थी। चोर सीसीटीवी कैमरे तोड़कर विद्यालय में रखा करीब पांच क्विंटल अनाज और बर्तन आदि चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में प्रधानाचार्य ने कोतवाली नगर में तहरीर दी थी।
पालिका ने चहारदीवारी निर्माण के लिए नींव खुदवाने के बाद निर्माण कार्य में सुस्ती बरती जा रही है। ऐसे में मुख्य गेट के बाहर गहरी नींव खोदने के कारण छात्राओं को निकलने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

15 लाख रुपये से अधिक आ चुका बजट
नगर पालिका परिषद में महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज की चहारदीवारी के निर्माण के लिए छह माह पहले करीब 15 लाख रुपये का बजट आ चुका है। उसके बाद भी चहारदीवारी का निर्माण नहीं किया जा रहा है। एक महीने पहले इसे बनवाने के लिए यहां पर पीला ईंट ठेकेदार ने पहुंचाई थी। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए जिसके बाद पीला ईंट वहां से हटवा दी गईं।
बोलीं छात्राएं..
विद्यालय का मुख्य गेट टूट चुका है और चहारदीवारी भी नहीं है। मुख्य गेट पर गहरी नींव खोद रखी है जिससे निकलने में दिक्कत होती है।
- सृष्टि, कक्षा 12
विद्यालय की चहारदीवारी नहीं होने की वजह से हम लोग असुरक्षित महसूस करते हैं। सड़क से गुजरते हुए लोग देखते रहते हैं।
- दीपिक, कक्षा 12
वर्जन
महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज की चहारदीवारी का निर्माण कार्य रुका हुआ है। बाहर नाले का निर्माण कराना है। इसके बाद चहारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा। नाले के निर्माण का टेंडर किया जा रहा है।
विज्ञापन

- सुधा गुप्ता, पालिकाध्यक्ष

दीपिका

दीपिका

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें