फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सरकार ने मूर्ति नहीं, करोड़ों दिल तोड़े हैं- सपा सांसद सुमन

Fri, 06 Feb 2026 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। राज्यसभा में शून्यकाल सत्र के दौरान वर्तमान में राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने वाराणसी के मणिकार्णिका घाट पर लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा के खंडित किए जाने व सैकड़ों मंदिरों के ध्वस्तीकरण पर सरकार की कड़ी आलोचना की। कहा कि सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के सरकारी वादे के विपरीत काशी में हुई यह कार्रवाई करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत करने वाली है।
विज्ञापन

सुमन ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई भारतीय संस्कृति, सामाजिक न्याय व सुशासन की प्रतीक रही हैं। उनकी मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया जाना सिर्फ एक प्रतिमा नहीं, बल्कि राष्ट्र की आस्था पर प्रहार है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को मौके पर जाने से रोककर राज्य सरकार ने अपने गुनाहों पर पर्दा डालने की कोशिश की।
सुमन ने ऐतिहासिक ग्रंथों व नेताओं द्वारा अहिल्याबाई की प्रशंसा का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने देशभर में मंदिरों, घाटों व धर्मशालाओं का निर्माण कराया और उनका योगदान भारतीय संस्कृति में सदैव स्मरणीय रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें