बाल रोग विशेषज्ञ न होने से परेशान रहे लोग।
गुरुवार को ओपीडी में बाल रोग विशेषज्ञ का कमरा बंद रहा, जबकि बीमार बच्चे और उसके परिवारीजन चिकित्सक का इंतजार करते रहे।
प्रदेश की योगी सरकार ने सीएमओ को ओपीडी में बैठ कर मरीज देखने के आदेश दिए हैं, लेकिन जिला अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डा0 बीके सागर ने सीएमएस की कुर्सी संभालते ही ओपीडी में बीमार बच्चों का उपचार करने से मना कर दिया है।
गुरुवार को अमर उजाला टीम जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंची तो बाल रोड विशेषज्ञ वाले ओपीडी कमरे में ताला लगा था और दूर दराज से आए बीमार बच्चे और उनके परिजन चिकित्सक का इंतजार कर रहे थे। जबकि सीएमएस यानी बाल रोग विशेषज्ञ डा. बीके सागर अपनी एअर कंडीशन केबिन में बैठे थे।
पूरे प्रदेश में यदि कोई सीएमएस ओपीडी में एक घंटे मरीज देखता तो मैं जनता के हित के लिए ओपीडी में दो घंटे मरीज देखने को तैयार हूूं। यहां काम बहुत है, मैं ओपीडी में अब मरीज नहीं देख सकता।
डाक्टर बीके सागर, सीएमएस, जिला अस्पताल एटा