फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कोरोना की जांच के लिए बुखार, खांसी व सांस के मरीज नहीं हो रहे चिह्नित

Tue, 02 Jan 2024 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोरोना के लक्षण वाले मरीजों को चिह्नित करने के निर्देश उच्चाधिकारियों के हैं। जिले में अब तक एक भी मरीज चिह्नित नहीं किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रतिदिन पांच से सात मरीज लक्षण वाले आ रहे हैं।
विज्ञापन


देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां तक कि पड़ाेस के जनपद आगरा में भी कोरोना का मामला सामने आ गया है। इसके बाद भी जिले में इसके प्रति लापरवाही देखने को मिल रही है। अभी तक सीएचसी पर मरीजों को चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। जबकि उच्चाधिकारियों के निर्देश हैं कि सांस, बुखार व खांसी के मरीजों को चिह्नित किया जाए। किसी में लक्षण दिखें तो तत्काल उसकी एंटीजन किट से जांच कराई जाए, लेकिन जिले में अब तक एक भी मरीज न तो चिह्नित किया गया है और न ही किसी की जांच की गई। जबकि मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की मानें तो ओपीडी में प्रतिदिन पांच से सात मरीज प्रतिदिन कोरोना के लक्षण वाले आ रहे हैं।
डिप्टी सीएमओ डॉ. सतीश चंद्र नागर ने बताया कि सभी सीएचसी अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि सर्दी, खांसी व बुखार के मरीजों को चिह्नित करने को कहा गया है। उनसे बोला गया है कि अगर किसी में कोरोना के लक्षण दिखें तो तत्काल एंटीजन किट से उसकी जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें