जलेसर। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला महासुख निवासी राजेश कुमार यादव ने कोतवाली में खेत से दो चंदन के पेड़ काटने का मुकदमा पंजीकृत कराया है। आरोप है कि सोमवार की रात को घर के पीछे खेत में 15 वर्षो से लगे दो चंदन के पेड चोर काटकर ले गए हैं। घर से खेतों की तरफ गए तो देखा कि पेड खेत पर मौजूद नहीं है। प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद ने बताया कि चंदन के पेड़ काटने की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद