फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जोड़ों के दर्द से परेशान ओपीडी में पहुंच रहे मरीज

Thu, 08 Feb 2024 05:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। इन दिनों सुबह शाम सर्दी पड़ रही है। दिन में तेज धूप निकल रही है, लेकिन तेज सर्द हवा चल रही है। इसकी वजह से लोगों को हड्डियों में दर्द शुरू होने लगा है। चलने में दिक्कत के साथ ही कमर दर्द, उंगलियों के जोड़ों में सूजन भी परेशान कर रही हैै। पुरानी चोटों में भी दर्द उठ रहा है। मेडिल कॉलेज में इस तरह के 100 से 110 मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. ईशान अहमद ने बताया बीते पांच दिनों के मौसम को देखें तो कभी कोहरा तो कभी बादल व तेज धूप के दिन हो रहे हैं, लेकिन सर्द वहा चल रही है। धूप निकलने के कारण लोग लापरवाही कर रहे हैं। इससे गठिया, चोट के पुराने मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। रोजाना ओपीडी में 100-110 मरीज आ रहे हैं, जिनके घुटने, कंधे, हाथों की अंगुलियों के जोड़ों में सूजन से दर्द की परेशानी है।
गठिया के पुराने मरीजों के जोड़ों में सूजन ऐसी है कि मरीज चल फिर नहीं पा रहा है। इनमें 50 साल से अधिक उम्र के मरीज अधिक हैं। सर्दी के कारण हड्डियों में अकड़न से रक्त संचार कम होने से परेशानी और बढ़ गई है। गठिया के मरीज जांच कराने के बाद बेहतर उपचार लें। उन्होंने बताया शुक्रवार को 98 मरीज उनके पास इलाज को आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बरतें सावधानी
- घुटनों की गर्म पानी से सिकाई करें।
- गठिया मरीज जोड़ों में ज्यादा दर्द होने पर गर्म पट्टी लपेट सकते हैं।
- कुर्सी पर बैठकर 10-12 मिनट पैरों को ऊपर नीचे करें।
- बिस्तर पर लेटे हैं तो पैरों के नीचे तकिया लगाकर बार-बार दबाएं।
- गठिया के और बुजुर्ग मरीज इन दिनों सीढ़ियों पर चढ़ने से बचें।
- ठंडी हवा से बचाव करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें