एटा। इन दिनों बुखार का प्रकोप जारी है। बच्चा हो या बुजुर्ग, हर उम्र के लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। यह बुखार तेजी से चढ़ता है। इसके बाद आंखों के आसपास और शरीर की हड्डियों में दर्द होता है। चिकित्सकों के मुताबिक इसे आम भाषा में लोग हड्डी तोड़ बुखार बाेलते हैं।
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में ड्यूटी कर रहे चिकित्सक शिव प्रताप ने बताया कि 24 घंटे में 22 बुखार के पीड़ित आए हैं। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक बुखार के पीड़ित हैं। यह बुखार तेजी से आता है। इसके बाद हड्डियों में तेज दर्द शुरू हो जाता हैं। उन्होंने बताया देखने में आता है कि बुखार आने के बाद लोग दवा की दुकान से पैरासिटामोल की टेबलेट ले लेते हैं। वह टेबलेट खाते रहते हैं।
एक-दो दिन में बुखार ठीक नहीं हुआ तो चिकित्सक के पास उपचार के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने बताया ऐसा नहीं करना चाहिए। बुखार आने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं और खून की जांच कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करनी चाहिए। उन्होंने बताया बुखार से पीड़ित व्यक्ति को मच्छरदानी का उपयोग करना चाहिए।